खाटू श्याम पदयात्रा का सम्मान समारोह आयोजित,सेवा देने वालै भक्तोका हुआ सम्मान

BHILWARA
Spread the love



गजानंद जोशी जहाजपुर,रोपा से खाटू श्याम जी की चौदह वीं पदयात्रा 17मार्च 2026 को प्रारंभ होकर 26मार्च 2026 को सफल संपन्न होने पर,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोपा में बाबा श्याम का भोग एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया,कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया तथा पदयात्रा में सेवा देने वाले सभी सेवाभावी भामाशाहों एवं पैदल यात्रियों का श्याम परिवार रोपा की ओर से सम्मान किया गया,इसी क्रम में शाम को चारभुजा बड़ा मंदिर प्रांगण में भव्य बाबा श्याम कीर्तन का आयोजन भी रखा गया,जिसमें श्रद्धालु देर रात तक बाबा श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए,कीर्तन में भजन गायक अशोक चौबदार , सत्यनारायण प्रजापत, बालकृष्ण मालू,गणेश बहेडिया,गोविंद मालू गोपाल प्रजापत,राधेश्याम पारीक ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ भक्ति रस का आनंद लिया,आयोजन में वक्ताओं ने कहा कि पदयात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं,बल्कि सेवा,समर्पण और भाईचारे का संदेश भी देती है,इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।