बड़ला महाविष्णु यज्ञ में लगाई 50 हजार आहुतियां

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती जाटों का बड़ला गांव में सोपुरा जाटों का रोड़ पर स्थित बन्नी के देवनारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रहे, पांच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री महाविष्णु यज्ञ के तीसरे दिन विष्णु सहस्त्रनाम की 50 हजार आहुतियां लगाई गई । ग्रामीण मुकेश जाट ने बताया कि बन्नी के देवनारायण मंदिर में देवनारायण भगवान व भैरुनाथ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री महाविष्णु यज्ञ की शुरुआत रविवार को कलशयात्रा के साथ हुई । तीसरे दिन मंगलवार को प्रातः 8:15 बजे स्थापित देवी देवताओं का आहवान कर पूजा-अर्चना की । मूर्तियो का शर्कराधिवास, अन्नाधिवास एवं धान्याधिवास, घृताधिवास किया गया । वही आचार्य पंडित लादूलाल दाधीच के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 25 जोड़ों ने हवन कुंड में विष्णु सहस्त्रनाम की 50 हजार आहुतियां लगाई । 14 मई गुरुवार को देवनारायण भगवान और भैरु नाथ की मूर्ति स्थापना होगी ।।