गंगापुर में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

BHILWARA
Spread the love



गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ( विद्यालय शिक्षा) खंड गंगापुर द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव व मंत्री विभुराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी राजेश कुमार विश्नोई को ज्ञापन सौंपा गया। जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने कहा कि ज्ञापन में ग्रीष्मावकाश कटौती बंद करने, तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों के स्थानांतरण, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियां करने, 2019 से अब तक क्रमोन्नत समस्त विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पद सृजित कर पदस्थापन किए जाने, आरजीएचएस को सुचारू रूप से जारी रखने, प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, संविदा शिक्षकों को नियमित करने सहित कई विषयों पर शीघ्र कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेताया गया। 28 मई से पूर्व उक्त मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 29 मई को जिला स्तर पर राजस्थान सरकार एवं अधिकारियों के खिलाफ पुनः ज्ञापन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर खंड मंत्री विभुराजसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राणवा, सक्रिय कार्यकर्ता रामप्रसाद सुवालका, अवधेश कुमार शर्मा, गोवर्धन लाल स्वर्णकार, ओम प्रकाश व्यास, ओमप्रकाश उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह शेखावत, रजत राज मेहडू,सुरेश चंद्र बुलीवाल, मुकेश सिंह बड़वा, नवरतन मल सेन, सांवरमल अग्रवाल, सीमा सेन, बीजू पंवार, बहादुर बंजारा, विजय सिंह चुंडावत सहित सैकड़ो की संख्या में डाक बंगला से विशाल रैली के रूप में उपखंड कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन के दौरान जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव, खंड अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव, शिक्षिका बीजू पंवार, पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल स्वर्णकार आदि ने उपस्थित सैकड़ो शिक्षकों को संबोधित किया एवं सरकार तथा अधिकारियों की हठधर्मिता के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई ।