*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत बनेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में मकान सूचीकरण अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। नगर के सभी 20 वार्डों में नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं एकत्र कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक मकान, परिवार और उसमें निवास करने वाले सदस्यों का सटीक रिकॉर्ड तैयार करना है, ताकि आगामी जनगणना का कार्य व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।
शिक्षक कमल कुमार ने बताया कि अभियान के तहत कार्मिक प्रत्येक घर पर पहुंचकर मकान की स्थिति, उपयोग, परिवार के सदस्यों की संख्या तथा अन्य आवश्यक जानकारियां दर्ज कर रहे हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मकान और परिवारों का सूचीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके साथ अमृता खोईवाल सहित अन्य कार्मिकों को एक माह के भीतर सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।
नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में यह कार्य निर्धारित योजना के अनुसार निरंतर चल रहा है। सर्वे दल सुबह से शाम तक घर-घर पहुंचकर नागरिकों से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके। प्रशासन का मानना है कि यह सूचीकरण कार्य आगामी जनगणना की सफलता की आधारशिला है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सर्वे टीम को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा जनगणना कार्य में सहयोग दें। अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों के सहयोग से ही यह राष्ट्रीय महत्व का अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा
