BHILWARA

लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते आज चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद



बिजोलिया। नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते 11 केवी तेजाजी चौक फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।

कनिष्ठ अभियंता हेमेन्द्र नावर ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button