*संत सुरक्षा मांग को लेकर जैन समाज का विरोध प्रदर्शन,*

BHILWARA
Spread the love



महावीर वैष्णव महुआ महुआ कस्बे में मौन जुलूस निकाला, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति की मांग

रीवा घटना के विरोध में महुआ जैन समाज की मौन आक्रोश रैली, संत सुरक्षा नीति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

दिनांक 20 मई 2026 को मध्यप्रदेश के रीवा जिले में विहाररत दो जैन साधु आर्यिका माताजी की एक कार चालक द्वारा  जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या किए जाने की दुखद एवं हृदयविदारक घटना के विरोध में सम्पूर्ण भारत जैन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उक्त घटना के विरोध एवं देशभर में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ग्राम महुआ व मांडलगढ़ में जैन समाज द्वारा मौन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।



यह रैली प्रातःकालीन बेला में निकाली गई रैली जैन मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गाँव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँची । इस दौरान समाजजनों ने मौन रहकर संत समाज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं संत सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर विशेष नीति लागू करने की मांग की।

रैली में महुआ के जैन समाज के समाजजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

त्रिवेणी संगम पर सभी समाजजन के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन सौंपा व उपखण्ड कार्यालय मांडलगढ़ पहुँचकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रीवा दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करवाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने, तथा देशभर में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग की गई।