महिला कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
ग्राम पंचायत बाकरा में गुरुवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में 30 महिलाओं का एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र की महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक खेती, फसल उत्पादन वृद्धि तथा विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी अमित कुमार जागेटिया ने महिला कृषकों को विभागीय योजनाओं, उत्पादकता वृद्धि के उपाय, ग्राम स्तरीय फसल उत्पादन कार्यक्रम, बीज प्रतिस्थापन दर बढ़ाने, प्रमाणित बीजों के उपयोग, उन्नत फसल किस्मों तथा मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के बारे में जानकारी दी  कृषि प्रवेक्षक मस्तराम मीणा ने समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन, जिप्सम के उपयोग, वर्षा जल संरक्षण, शुष्क खेती तथा सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों जैसे फव्वारा एवं बूंद-बूंद सिंचाई पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
राजेश कुमार मीना ने  जैविक खेती, जैविक कीट एवं रोग प्रबंधन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, उन्नत बीज उत्पादन, गर्मियों की जुताई का महत्व, फेरोमोन ट्रैप एवं प्रकाश पाश के उपयोग, सुरक्षित भंडारण, फार्म लेवल ग्रेडिंग तथा कृषि में आधुनिक यंत्रों के महत्व पर भी जानकारी दी गई


प्रशिक्षण के अंत में ज्ञानार्जन टेस्ट लिया जिसमें पुरस्कार वितरित किया गया महिला कृषकों ने खेती से जुड़ी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय बढ़ाने का संकल्प लिया