भीलवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा इकाई, जिला भीलवाड़ा द्वारा प्रताप नगर थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए विभिन्न छायादार एवं फलदार प्रजातियों के 21 पौधे लगाए गए।

युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम प्रताप नगर थानाधिकारी सुनील ताड़ा एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर थाना परिसर में अर्जुन, सेमल, कचनार, आम, बम्बू एवं जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सभी उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाधिकारी सुनील ताड़ा* ने कहा कि “वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा किए जा रहे इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
*महिला संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू* ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामाजिक दायित्व है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।”
कार्यक्रम में फेडरेशन के प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, महिला प्रदेश महामंत्री आरती कोगटा, महिला संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओ.पी. हिंगड़, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष लीला राठी, ऊषा अग्रवाल, जतन हिंगड़, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, जिला महामंत्री राकेश सिंघवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष राठी, विजय विजयवर्गीय, आशीष जैन, मनीष सेठी, कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा, जिला मंत्री अंशुल शाह, मितेश सोडाणी, संगठन मंत्री विकास चौधरी, मनीष विजयवर्गीय, मीडिया प्रभारी हरीश हिंदुस्तानी जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
