गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
कुंड चौक बालाजी मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालाजी महाराज की भक्ति में पूरी रात रंग छाया रहा।भजन गायक रतनलाल खारोल पिछोरिया खेड़ा ने बालाजी महाराज के सुंदर भजनों की प्रस्तुति की, जिसने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुन पर युवक-युवतियां थिरकते नजर आए और भक्ति का अनुपम माहौल बना।

आयोजकों रतनलाल, राकेश तथा श्यामलाल जाट ने सभी आगंतुक मेहमानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने सभी को दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इस आयोजन में शोभालाल जीनगर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित तिवारी , पुजारी किशन वैष्णव,राज सिंह,
रामनारायण चंदेल, पारस खोईवाल, दिनेश लक्षकार , रमेश तेली,राजकुमार सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिको महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी।
