सवाईपुर क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश, पेड़ व होर्डिंग बोर्ड धराशाई

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा जाटों का, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, रेड़वास, जित्यास, नोहरा, कुड़ी, खजीना आदि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार तड़के मौसम के करवट लेते हुए तेज अंधड़ के साथ बारिश का दौर चला ।

शुक्रवार अल सुबह करीब 3 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुक कर सुबह 6 बजे तक जारी रहा । बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज अंधड़ से जनजीवन भी प्रभावित हुआ । तेज हवाओं और अंधड़ के चलते कई पेड़-पौधे धराशाई हो गए, वही सवाईपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय के बाहर लगा बोर्ड टूट कर आधा नीचे आ गया । ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं आमजन ने भी गर्मी से राहत मिली ।।