निशुल्क चिकित्सा शिविर में 201 मरीजों की जांच, 51 मरीज उपचार हेतु उदयपुर रवाना

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया 6 जून
उपखण्ड क्षेत्र के चांद जी की खेड़ी ग्राम में ग्राम पंचायत चांद जी की खेड़ी एवं पेसीफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निशुल्क विशाल परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 201 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध करवाईं। जांच के दौरान विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे के उपचार के लिए चिन्हित किया गया।

शिविर में 51 मरीजों को निशुल्क उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पेसीफिक मेडिकल कॉलेज की विशेष बस द्वारा उदयपुर भेजा गया। वहां इन मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जाएगा।
    पंचायत के प्रशासक मोहन लाल धाकड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों से जरूरतमंद लोगों को घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
    इस अवसर पर चांद जी की खेड़ी ग्राम पंचायत के प्रशासक मोहन लाल धाकड़, सलावटिया के पूर्व सरपंच दुर्गा लाल बलाई, ग्राम विकास अधिकारी बंशी लाल कुम्हार, मेडिकल कोलेज की चिकित्सा टीम के साथ ही अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।