BHILWARA

विधायक बैरवा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शाहपुरा को पुनःजिला बनाने की मांग की

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय विधायक डॉक्टर लालाराम बैरवा ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की तथा उन्हें शाहपुरा जिला की समाप्ति के पश्चात जिले के पुनः सीमांकन करवाने तथा वापस जिला बनाए जाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा के विकास के लिए डीएमएफटी फंड के जीसी 12 के कार्यों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए भी आग्रह किया जिस पर उन्होंने जल्दी ही स्वीकृति प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया । विधायक डॉक्टर बैरवा ने बजट घोषणाओं के लिए कार्य की प्रगति व क्षेत्र के अन्य विकास की योजनाओं पर भी चर्चा की साथ ही सांगानेर से भीलवाड़ा तक बनने वाले हाईवे के संबंध में भी उन्होंने वार्ता कर शीघ्र ही हाईवे बनाए जाने की मांग की।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!