गंगापुर। अखिल भारतीय वर्षीय खांडल विप्र समाज शाखा सभा, गंगापुर के अध्यक्ष पद के चुनाव बुधवार रात्रि को भेरूनाथ मंदिर के पास भैरव नगर निज आवास पर चुनाव संपन्न हुआ में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुए। समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में हरि वल्लभ खंडेलवाल को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल गोवला तथा मातृकुंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पारस मल लडानिया एवं सभा अध्यक्ष राधेश्याम नवहाल के सानिध्य में संपन्न हुई। वरिष्ठ सदस्य नाना लाल सेवदा ने अध्यक्ष पद के लिए हरि वल्लभ खंडेलवाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समाज के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। अन्य कोई नामांकन प्राप्त नहीं होने पर निर्वाचन अधिकारी पारस मल लडानिया एवं चुनाव पर्यवेक्षक ओमप्रकाश लडानिया ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।
नई कार्यकारिणी में मदन लाल सेवदा को उपाध्यक्ष, घनश्याम लाल रूंथला एवं गोपाल लाल परवाल को संगठन मंत्री, गोरधन लाल नवहाल को कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार सेवदा को प्रवक्ता तथा नितीन माटोलिया को प्रचार मंत्री बनाया गया। वहीं नाना लाल सेवदा, देवेंद्र जोशी एवं यज्ञदत्त नवहाल को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।
निर्वाचन के बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष हरि वल्लभ खंडेलवाल ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष प्रयास किए जाएंगे तथा समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे। निर्विरोध निर्वाचन पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
