मांडल में हाईवे किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

BHILWARA
Spread the love



मृतक की पहचान छोटूलाल तंबोली के रूप में हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

मांडल। जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे स्थित मांडल चौराहे पर किसान कुल्फी के समीप शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सुबह करीब 4 बजे 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स दीपक शर्मा ने शव को संदिग्ध स्थिति में देखकर तत्काल अभय कमांड सेंटर और मांडल थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को 108 एंबुलेंस की सहायता से मांडल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान छोटूलाल तंबोली (45) पुत्र लादूलाल तंबोली, निवासी मांडल के रूप में हुई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।