भारत विकास परिषद् व राउंड टेबल ने किया 201 पौधों का रोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्प

BHILWARA
Spread the love



गंगापुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद् शाखा गंगापुर एवं राउंड टेबल भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर 201 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल एवं सिंचाई की जिम्मेदारी भी संबंधित लोगों को सौंपी गई, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
भारत विकास परिषद् के पर्यावरण प्रभारी नंद किशोर तेली ने बताया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी तय की गई है।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् शाखा गंगापुर के अध्यक्ष चमन लोसर, पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल सुराणा, चैनसुख जिनगर, हरिवल्लभ शर्मा तथा राउंड टेबल भीलवाड़ा 370 के चेयरमैन राघव समदानी, सचिव कोनार्क सबरवाल, हर्ष अग्रवाल, कविश नाहर, डॉ. दिवाकर, सनी बोहरा, सोनाली गुप्ता, प्रियल शाह, पायल दरक, सकीना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।