सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के सिंहपुरा गांव में रविवार को मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के द्वारा कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया । नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने बताया कि आज रविवार को प्रातः 10 बजे सिंहपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के द्वारा सिगपुरा विद्यालय में डीएमएफटी फण्ड से स्वीकृत कक्षा कक्ष व सिंहपुरा से सुठेपा तक पक्की सड़क का शिलान्यास किया गया ।

वही व्यास जी का बड़ला गांव में मनकड़ी से व्यास जी का बड़ला वाया बंजारो का झोपड़ा तक सड़क का भी शिलान्यास किया गया । इससे पूर्व शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल खंडेलवाल, अध्यक्ष नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । विधायक खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में और भी कई विकास कार्य है जो बहुत जल्द पूरे होंगे और कहा कि चुनाव में लोभ-लालच में ना आकर सही उम्मीदवार का चयन करें, ऐसा नहीं हो कि कुपात्र को पात्र और पात्र कुपात्र बना दो, ईमानदारी से अच्छा नेता को चुने । वही मंडल अध्यक्ष सांगावत ने कहा की आगामी चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें ।

इस दौरान विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, कोटड़ी पूर्व उप प्रधान बृजराज कृष्ण उपाध्याय, निवृतमान सीआर युवराज सिंह, जीवा खेड़ा पूर्व सरपंच शोभालाल जाट, सुरास प्रशासक प्रतिनिधि भैरूलाल सालवी, निवृतमान डीआर प्रतिनिधि भंवर सिंह राणावत, मंडल मंत्री अनिल शर्मा, दलपत सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी कैलाश टेलर, बूथ अध्यक्ष रोशन वैष्णव, मुकेश शर्मा, कमलेश व्यास, कमलेश अमरावत, लादू व्यास, कैलाश व्यास, रमेश शर्मा, रोशन जाट, कालू चोहान, देवराज सिंह, रामलाल गाडरी, शांति लाल सालवी, कैलाश पारीक, जसराज सांगावत, महेंद्र पांडे, रामेश्वर जाट नरेंद्र सिंह, जमनालाल जाट, कालूनाथ, शिव व्यास, शिव तेली, भेरू शर्मा, गोपाल बंजारा आदि कई मौजूद रहे ।।
