राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 11 जुलाई से 13 जुलाई तक राज्य स्तरीय 14 वर्षीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हे संघ के अध्यक्ष लादू लाल तेली ने जानकारी देते हुय बताया कि भीलवाड़ा में लगातार शानदार प्रतियोगिता के सफल आयोजन से राजस्थान फुटबॉल संघ ने एक बार पुनः विश्वास जताते हुय 14 वर्षीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी भीलवाड़ा को सौंपी हे यह हमारे ओर हमारे जिले के लिय बड़ी सौभाग्य की बात हे ओर हम सब इस प्रतियोगिता को भी सफलता की सीढ़ी तक पहुंचाएंगे संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाड़ा जिले की टीम की ट्रायल 7 जुलाई को भीमगंज विद्यालय (मोदी ग्राउंड)के मैदान पर साय 5 बजे आयोजित होगी जिसमें खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के मध्य होनी चाहिए ट्रायल का सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों का चयन ओम प्रकाश काबरा शंकर लाल जीनगर द्वारा किया जाएगा साथ ही प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी मैदान पर किया जाएगा जिसके सफल आयोजन हेतु मैदान की समस्त जिम्मेदारी महेश शर्मा ओर मिथलेश मारु को दी गई हे इस घोषणा में विशिष्ट विश्नोई भेरू लाल जीनगर दुर्गेश जोशी अनिल व्यास कैलाश चंद्र कोठारी डाल चंद खटीक पारस कुमार छापरवाल आदि मौजूद रहे
