BHILWARA

नेशनल हाईवे पर ट्रक-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, एक गंभीर घायल



मांडल। जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स गिरिराज पायक मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल गिरीश गर्ग पुत्र गोपाल गर्ग, निवासी भीलवाड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया गया।

हादसे में मांडल निवासी 32 वर्षीय अर्पित बिड़ला पुत्र श्यामसुंदर बिड़ला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button