नाथद्वारा सराय के झूलेलाल मंदिर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास चंद्र उत्सव

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी
बुधवार सायंकाल शहर के नाथद्वारा सराय स्थित पूज्य हेमराज मल भगत झूलेलाल सनातन मंदिर में सिंधी समाज द्वारा शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ ज्येष्ठ मास चंद्र उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान झूलेलाल के गगनभेदी जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन हेमराज मल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर के महंत टेऊं राम भगत के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ भगवान झूलेलाल एवं मातेश्वरी भगवती को समर्पित भजन-कीर्तन से हुआ। महंत टेऊं राम, पप्पू भगत, हेमंत भगत एवं नवीन भगत ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
संस्थाध्यक्ष गुलशन कुमार विधानी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा सिंधी समाजजनों का सामूहिक अभिनंदन किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष महेश खोतानी के अनुसार पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर, पुष्पवर्षा एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक बंदनवारों एवं पुष्पमालाओं से विशेष रूप से सजाया गया था।
हेमंत भगत, सीमा भगत, नवीन भगत एवं काली भगत द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे। इसके पश्चात समाजजनों ने पारंपरिक छेज खेलकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती एवं पल्लव अरदास के माध्यम से देश, समाज एवं विश्व की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई। श्रद्धालुओं ने आयो लाल झूलेलाल, बेड़ा ही पारष् एवं ष्सनातन धर्म की जय के गगनभेदी जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में श्रद्धालुओं को ज्येष्ठ मास की पूजा के प्रतीक स्वरूप सिवइयाँ, जामुन, आम, पानीपुरी एवं विभिन्न मौसमी फलों से युक्त हाथ प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर नानक राम जेठानी, हीरा लाल गुरनानी, अशोक केवलानी, चीजन दास फतनानी, खेमचंद ठारवानी, वासुदेव मगनानी, चंद्रप्रकाश तलसानी, लेखराज, लाल भगत, भगवती भगत, ताराचंद ओडवानी, पूजा भगत, हर्षा जुरानी, हीरा झुरानी, सरला खोतानी, धरमू भगत, ओमप्रकाश बाबानी, नेहा खोतानी, जितेन्द्र, दिव्या भगत, कोमल चावला, दीपा जेठानी, दिव्या खोतानी, वर्षा सखरानी एवं हर्षिता विधानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।