गंगापुर पहुंची गौ सम्मान पदयात्रा का भव्य स्वागत

BHILWARA
Spread the love



गंगापुर
(दिनेश लक्षकार )

गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत श्री कृष्णा देवनारायण गौशाला, गलवा से निकली पदयात्रा का गंगापुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। 

निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली एवं नगरपालिका परिवार ने पदयात्रियों का स्वागत किया। गौ भक्त सुनील सिंह, लोक अभियोजक दिनेश बाफना,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित तिवारी, विमला तेली सहित अनेक महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर पैदल चल रहे साधु-संतों एवं गौ भक्तों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुरेश मुनि महाराज, अरविंद मुनि महाराज, बाल तपस्वी निर्मल नाथ, सीताराम दास तथा भोपाजी अभिषेक खारोल, रमेश वैष्णव उपस्थित रहे। 

पदयात्रा के संचालक भंवर लाल खारोल ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में साधु-संतों द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गौहत्या बंद करने के उद्देश्य से 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय पर प्रार्थना-पत्र दिया जाएगा। इससे पूर्व हरि सेवा वाटिका में संत-समागम होगा, जिसमें भीलवाड़ा जिले की सभी तहसीलों से गौ भक्त पहुंचेंगे।  यह पदयात्रा गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण के प्रति जनजागरण का हिस्सा है।