गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
कस्बे के पीएमश्री रा उ मा वि में जिला भीलवाड़ा के माध्यमिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय वाकपीठ का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम दाधीच की अध्यक्षता में हुआ ।
समारोह के मुख्य अतिथि अमित तिवारी भाजपा नगर अध्यक्ष ,विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र सुथार, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा दशरथ पुरी गोस्वामी, राम सहाय माली,राजेंद्र बंसल, रमेश साहू, निखिल हेड़ा, विजयलक्ष्मी जीनगर,सतीश पिछोलिया थे ।संस्था प्रधान गोवर्धन लाल स्वर्णकार ने आगंतुक अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शारीरिक शिक्षकों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया।
विशिष्ट अतिथि दशरथ पुरी गोस्वामी ने सभी शारीरिक शिक्षकों को प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए नियमों की जानकारी की आवश्यकता पर जोर दिया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र सुथार ने विद्यालय में शारीरिक शिक्षक को विद्यालय की धुरी तथा अनुशासन बनाए रखने वाला बताया । पूर्व प्रधानाचार्य मुरली मनोहर भट्ट ने शारीरिक शिक्षकों की विद्यालय प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका को इंगित किया ।अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम दाधीच ने शारीरिक शिक्षकों की भूमिका एवं विभागीय नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी शिक्षकों से आव्हान किया कि दो दिन में होने वाली वार्ताओं को गंभीरता से लेकर नवाचारों को अपने विद्यालय में लागू करें वाकपीठ के प्रथम दिवस पर विभिन्न विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर अपनी वार्ताएं प्रस्तुत की
कार्यक्रम का संचालन रोशन देवपुरा ने किया तथा रामचंद्र शर्मा व सुखलाल कुमार ने सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर अनिल कुमार शर्मा, प्रहलाद राय तेली, नारायण सिंह चुंडावत, रूप नारायण विश्नोई, रेखा जीनगर, राकेश खटीक ,राकेश त्रिवेदी, जगदीश माली, कपिल माली, विभुराज सिंह चौहान, नवरत्न चंदेल आदि उपस्थित थे
