सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भगवान शिव को समर्पित सावन माह की शुरुआत के साथ ही सवाईपुर क्षेत्र के ग्रामीणों अंचल के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, सावन के पहले दिन गुरुवार सुबह से ही सवाईपुर, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ढ़ेलाणा, सोपुरा जाटों का, रेड़वास, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, जित्यास, नोहरा, सोलंकिया का खेड़ा आदि कई गांवों में शिव मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं, शिवभक्त हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और पूजा सामग्री लेकर भोलेनाथ के जयकारों के बीच मंदिर पहुंचे, पूरे माह चलने वाली शिव आराधना की शुरुआत उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच हुई ।।
