*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
भगवान श्री चारभुजा नाथ की असीम कृपा एवं श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर रविवार, 9 अगस्त 2026 को श्री चारभुजा नाथ मंदिर, बनेड़ा में श्रावण मास का मासिक रामायण पाठ, छप्पन भोग झांकी एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
प्रातः 8 से 9:30 बजे तक रामायण पाठ हुआ। इसके बाद भगवान श्री चारभुजा नाथ को छप्पन भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं ने भव्य झांकी के दर्शन किए। प्रातः 10:15 बजे महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
बारह धड़ी परिवार की ओर से भगवान श्री चारभुजा नाथ को छप्पन भोग लगाया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, झांकी दर्शन एवं प्रसाद का आनंद लेकर भगवान श्री चारभुजा नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
