पीएम श्री विद्यालय में एसएमसी-एसडीएमसी की बैठक, 17 अगस्त को होगी जर्जर भवन की नीलामी

BHILWARA
Spread the love



शक्करगढ़
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा में सोमवार को एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय की पुरानी एवं जर्जर भवन सामग्री को हटाने को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से जर्जर भवन को जमींदोज करने के लिए 17 अगस्त को सार्वजनिक नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया।

प्रधानाचार्य सोजीराम मीणा ने बताया कि बैठक से पूर्व विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। बैठक में विद्यालय के विकास एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सत्यनारायण सेन, दीपक पाराशर, किशन सिंह, घीसू माली, कैलाश तेली, मुकेश प्रजापत सहित एसएमसी-एसडीएमसी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।