22 सितंबर से टिटोड़ा में होगी 17 व 19 वर्षीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता, चारदीवारी के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी
शक्करगढ़
22 सितंबर से टिटोड़ा में जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां मैदान में जमकर अभ्यास कर रही हैं, लेकिन खेल मैदान की चारदीवारी नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अभ्यास के दौरान मैदान में आवारा पशुओं के घुस आने से बेटियों को पशुओं के बीच ही खेलना पड़ता है। कई बार पशुओं के कारण अभ्यास रोकना पड़ता है, जिससे खिलाड़ियों की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतियोगिता में जिलेभर की बालिका खिलाड़ी शामिल होंगी, ऐसे में मैदान की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना जरूरी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से प्रतियोगिता से पहले खेल मैदान की चारदीवारी करवाने तथा मैदान को आवारा पशुओं से सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि बेटियां सुरक्षित माहौल में अभ्यास कर सकें और जिला स्तरीय प्रतियोगिता बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आयोजित हो सके
इनका कहना हे
खेल मैदान की चार दीवारी का प्रस्ताव बनाकर भिजवा रखा हे स्वीकृति आते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा
संतोष देवी शर्मा
प्रशासक ग्राम पंचायत टिटोडा जागीर
