मांडलगढ़। मोहनपुरा ग्राम पंचायत एवं विद्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोहनपुरा प्रशासक रामस्वरूप तेली ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
समारोह में परेड निरीक्षण के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पिरामिड एवं योग की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद ग्रामीणों और अतिथियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रशासक रामस्वरूप तेली, भाजपा युवा नेता कैलाश तेली, भाजपा बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी हर्षि कुमार भट्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। प्रतिभाओं के सम्मान से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर लाल ने सभी अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।






























