जयघोषों के बीच मंदाकिनी से निकली तिलस्वां महादेव के लिए कावड़ यात्रा , मंदाकिनी जल से किया जाएगा महादेव का अभिषेक

BHILWARA
Spread the love



चतुर्थ कावड़ यात्रा में 300 श्रद्धालुओं ने लिया भाग, हर-हर महादेव से गूंजा मार्ग

बिजोलिया। सावन की भक्ति में डूबे बिजोलिया में रविवार को कावड़ यात्रा का नजारा देखने को मिला। मन्दाकिनी महाकाल मंदिर से तिलस्वां महादेव तक निकली चतुर्थ कावड़ यात्रा में करीब 300 महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कावड़ियों ने मन्दाकिनी के पवित्र जल को कावड़ में धारण कर तिलस्वां महादेव की ओर प्रस्थान किया।



यात्रा आगे बढ़ी तो रास्ते में हर-हर महादेव, बोल बम और जय श्री महाकाल के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन नजर आए। तिलस्वां महादेव मंदिर पहुंचने के बाद कावड़िए मन्दाकिनी से लाए पवित्र जल से भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।


चार वर्षों से निभा रहे आस्था की परंपरा

आयोजकों के अनुसार मन्दाकिनी महाकाल से तिलस्वां महादेव तक कावड़ यात्रा का आयोजन लगातार चौथी बार किया गया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मन्दाकिनी के पवित्र जल से तिलस्वां महादेव का अभिषेक करना और शिव भक्ति के साथ धार्मिक एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना है।



यात्रा में शांतिलाल जोशी, सुनील जोशी एडवोकेट, परशुराम शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, आशीष सोमानी, सत्यनारायण टेलर, गोविंद टेलर, नीरज लाक्षकर, दीपांशु चित्तौड़ा, विकास राठौर, देवकरण सोलंकी, दीपक जोशी, केशव पंड्या, दुर्गेश टेटेरा, मनीष शर्मा, मनोज गोद, महावीर चित्तौड़ा, अरविंद लाक्षकर एवं अजय सांखला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई।