सावन के तीसरे सोमवार को शिव की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, नाग पंचमी का बना विशेष संयोग

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- आज सावन के पवित्र माह के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है । सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’, ‘जय भोलेनाथ’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से शिवालय गूंज उठे । भक्त शिव शम्भू का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक कर रहे । इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । सवाईपुर सहित बनकाखेड़ा, रेड़वास, ढ़ेलाणा, सोपुरा, सालरिया, बड़ला, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, रुपाहेली, सोलंकिया का खेड़ा, पिथास, खरेड़ आदि गांवों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही । सावन का तीसरा सोमवार इस बार खास है की सोमवार के साथ नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जा रहा । सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है,।

वहीं नाग पंचमी का संबंध भी भगवान शिव से माना जाता है, क्योंकि उनके गले में नाग विराजमान हैं। ऐसे में इस दिन शिव पूजा के साथ नाग देवता का स्मरण और पूजन करना भक्तों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है । महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में जल, दूध और पूजन सामग्री लेकर शिवालय पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर, घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे । मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही और शिव भक्ति का माहौल छाया ज्ञह । शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का भी आयोजन किया जा रहा ।।