बड़लियास। बड़लियास ग्राम से भवानीपुरा तक सड़क निर्माण का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार भवानीपुरा गांव सड़क मार्ग से जुड़ने जा रहा है। डीएमएफटी योजना के तहत करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या को देखते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण सड़क को स्वीकृति मिली। बुधवार को विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से भवानीपुरा गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बारिश के दिनों में आने-जाने में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ निर्माण कार्य
सड़क शुभारंभ के अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कोटड़ी कैलाश चंद्रतिवारी,पोखरनाथ , राम लाल साहू ,सहित ग्रामीण मौजूद रहे। वि
