खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें खिलाड़ी : अतिथि- मुकेश खंडेलवाल

BHILWARA
Spread the love



हरपुरा में मांडलगढ़ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

असलम रंगरेज
काछोला। मांडलगढ़ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह ग्राम हरपुरा, पंचायत धामनिया में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल एवं मांडलगढ़ भाजपा नेता सहसंयोजक संदीप सोनी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।
समारोह में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह का संचालन भगवान शर्मा ने किया। इस अवसर पर अर्जुन ब्रह्मभट्ट, सत्यनारायण धाकड़ जगपुरा, योगेश मालू, शिक्षक मोहम्मद साबिर रंगरेज, पंकज त्रिवेदी, मनीष बादल, भामाशाह नारायण धाकड़, भेरू बेरवा सहित अन्य शिक्षक, आयोजन समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।