BHILWARA

भक्ति का सैलाब,चारभुजा नाथ पदयात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत




गजानंद जोशी जहाजपुर,देवली से कोटड़ी श्याम की ओर निकली विशाल 27वीं चारभुजा नाथ पदयात्रा अमरवासी,जहाजपुर,पंडेर,रोपा,पारोली,कोटाज श्याम  एवं बिंरघौल पहुंची, जहा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और लोक-संस्कृति के रंगों ने माहौल भक्तिमय कर दिया।

[metaslider id=”6401″]

इस बार की पदयात्रा में 2,100 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं जो लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं और पारंपरिक भजन-कीर्तन, ढोल-ढमाके तथा शंख-नाद के साथ श्याम प्रभु की आराधना कर रहे हैं।यात्रा के दौरान न केवल धार्मिक एकाग्रता देखने को मिली, बल्कि लोक-संस्कृति का अनोखा दृश्य भी उमड़ा। पारोली में श्री कोटड़ी श्याम सदन के बाहर पदयात्रियों का स्थानीय लोगों ने शंभू लाल पाराशर की अगुवाई में पुष्प वर्षा कर भावपूर्ण स्वागत किया तथा सबको अल्पाहार कराया गया। इस दौरान श्रृंगारित चारभुजा नाथ की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना कर पंचामृत प्रसाद वितरित किया गया।

पदयात्रा कमेटी  अध्यक्ष रामेश्वर लाल दीया, रामू भैया सहित  सक्रिय पदाधिकारियो और  पदयात्रियों का माला, तिलक और श्याम उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर लाल दीया ने मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं को कोटड़ी श्याम चालीसा  वितरित की। डीडवानिया पेट्रोल पंप पर राजेश गुजराती की मौजूदगी में ठाकुर जी की पूजा-अर्चना  की गई।

[metaslider id=”6448″]

*कोठाज मंदिर में स्वागत-सम्मान*पदयात्रा जब कोठाज मंदिर पहुची तो रथ में विराजित कोटड़ी श्याम प्रतिमा की पुजारी महावीर दास वैष्णव ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर अगवानी की। मंदिर परिसर में व्यवस्थापन कर रहे प्रशासक गोपाल सिंह कानावत ने पद यात्रियों के लिए भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की और कि इस तरह के धार्मिक व सांस्कृतिक मिलन से लोक परंपराओं के संरक्षण में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button