बिजोलिया में भाजपा नगरपालिका कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित , संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता को लेकर हुई चर्चा

बिजोलिया – शुभम जैन । आगामी नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिजोलिया में नगरपालिका कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
[metaslider id=”6401″]
कार्यक्रम की अध्यक्षता मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा रहे। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी मिट्ठूलाल जाट, पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल पालक कल्पेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[metaslider id=”6448″]
सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।



