मतदाता हस्ताक्षर अभियान में SDM, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा
बिजौलिया – शुभम जैन । नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर पालिका चौक, बिजौलिया में मतदाता हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में एसडीएम छोटू लाल शर्मा, तहसीलदार ललित डिडवानिया सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए मतदान के प्रति जागरूकता और लोकतंत्र में मत की अहमियत का संदेश दिया। वहीं स्कूल के विद्यार्थियों ने भी जागरूकता गतिविधियों में भाग लेकर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।
स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
नगर पालिका चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अमले की मौजूदगी और स्कूली बच्चों की जागरूकता गतिविधियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
