गजानंद जोशी जहाजपुर,पंडेर भादवी छठ के पावन अवसर पर भव्य झंडा जुलूस व भजन संध्या का आयोजन किया गया। देवनारायण मंदिर कमेटी सदस्य धर्मचंद कटारिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवी छठ पर भगवान देवनारायण के लीलाधर घोड़े के जन्मोत्सव पर बुधवार शाम मंदिर प्रांगण से 11वें भव्य झंडा जूलूस भगवान देवनारायण की जोत के साथ निकाला गया जो कस्बे के मुख्य मार्गों से श्रद्धालु भगवान देवनारायण के जयकारों के साथ महिला व पुरुष नाचते -गाते हुए भव्य जुलूस निकला जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने जूलूस मार्ग पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही देवनारायण मंदिर प्रांगण में रात्रि भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने देवनारायण भगवान की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मंत्रमुग्ध भजनों की प्रस्तुतियां दीं और अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान के ध्वज पूजन और दर्शन का लाभ उठाया।भजन संध्या में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियों की प्रस्तुतियां दी ओर साथ ही महाप्रसादी का वितरण किया गया।इस दौरान समाजसेवी मुकेश जाट कार्यक्रम सहित शोभा यात्रा में शामिल हुए।जिनका लोगों ने माला शाफा पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान बड़ी संख्या में श्री देवनारायण कमेटी के सदस्य एवंभक्तजन मौजूद रहे।
