BHILWARA

कोडलाई को हराकर कल्याणपुरा बना सुपर संडे क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

**

*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

कल्याणपुरा में आयोजित सुपर संडे वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कल्याणपुरा और वीर तेजा क्लब के बीच खेला गया, जिसमें कल्याणपुरा की टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए मैदान पर पूरी ताकत के साथ उतरीं।

*फाइनल में कल्याणपुरा का शानदार प्रदर्शन*

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल्याणपुरा और कोडलाई के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें कल्याणपुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोडलाई को हराकर सुपर संडे क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। कोडलाई की टीम उपविजेता रही।

विजेता टीम का नेतृत्व कप्तान कैलाश कुमावत ने किया। टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

*आयोजन में मौजूद रहे खेलप्रेमी*

आयोजन के दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष घीसूलाल कुमावत, शंकर सिंह जी, राधेश्याम, पूरण, परसराम जी, नारायण जी भील, भागचंद, बबलू सिंह, महावीर जी, शोभालाल, विनोद और पिंटू सहित आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही गई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!