बिजौलिया। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सोमवार को गिरदावर सर्किल उमाजी का खेड़ा में शिविर आयोजित हुआ। इसमें 21 विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। पंचायतीराज विभाग ने 6 पट्टों व 2 IHHL के आवेदन तैयार किए। राजस्व विभाग ने नाम शुद्धिकरण के 20, रास्ता खुलासा के 4, नामांतरण के 4, जाति-मूल के 62 और फार्मर रजिस्ट्री के 16 प्रकरण निस्तारित किए।
शिविर में पुरोहितों का खेड़ा निवासी लालूराम पुत्र बीका के नाम में दर्ज त्रुटि को तत्काल सुधारते हुए ‘लालू पिता बीका’ की जगह ‘लालूराम पिता बिका’ दर्ज किया गया। वहीं कल्याणपुरा निवासी मुकेश पुत्र छितर लाल रेगर को आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किया गया।
शिविर में एसडीएम सीएल शर्मा, तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी ललित डिडवानिया, प्रशासक चन्द्ररेखा धाकड़, सहायक विकास अधिकारी प्रकाश पालीवाल, ग्राम विकास अधिकारी अशोक खाती, राजस्व निरीक्षक बलराम मीणा, पटवारी कविता धाकड़ व कनिष्ठ सहायक नरेश धाकड़ सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
