Bhilwara News

वार्ड 44 से कांग्रेस ने पूर्व प्रधान कैलाश मीणा पर जताया भरोसा

44 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में जिला परिषद चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, भाजपा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार

बिजोलिया। पंचायत राज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस ने मांडलगढ़ के पूर्व प्रधान कैलाश मीणा को जिला परिषद सदस्य के वार्ड नंबर 44 से प्रत्याशी बनाया है। मीणा लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं। पूर्व प्रधान रहने के साथ ही वे खनन व्यवसाय से भी जुड़े हैं।

वार्ड नंबर 44 में एरोली से लेकर राणा जी का गुड्डा तक का क्षेत्र शामिल है। इस वार्ड में चौमलीस सहित विभिन्न गांव आते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चौमलीस क्षेत्र की आबादी 44 हजार से अधिक बताई गई है। ऐसे में इस वार्ड का चुनाव पंचायत राज चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैलाश मीणा के नाम की घोषणा के बाद अब भाजपा के प्रत्याशी को लेकर इंतजार बना हुआ है। भाजपा की ओर से अभी तक वार्ड नंबर 44 के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होने के बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होगी।

गौरतलब है कि बिजोलिया क्षेत्र में जिला परिषद की दो सीटें हैं। कांग्रेस की ओर से कैलाश मीणा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!