Bhilwara News

बॉस कूद प्रतियोगिता में थलकलां के खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रथम और द्वितीय स्थान

ओमप्रकाश लुहार ने जीता प्रथम स्थान, धनराज दरोगा रहे द्वितीय; दोनों खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

असलम रंगरेज

काछोला क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थलकलां के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आयोजित बॉस कूद स्पर्धा में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र ओमप्रकाश लुहार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि धनराज दरोगा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। अब दोनों खिलाड़ी भरतपुर जिले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रसाद माली ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मदनलाल मीणा ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में विद्यालय स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा गांव के गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!