Bhilwara News
गांवो में मौसम के मिजाज बिगड़े, हल्की बारिश किसान चिंतित, सर्द हवाओं के कारण ग्रामीणों ने लिया अलाव का सहारा

जसवंत पारीक
आकोला।
कस्बे सहित क्षेत्र के गांवो में शुक्रवार को मौसम के मिजाज बिगड़े ओर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई । जिससे किसान चिंतित हो गए। और अपनी फसलों को दिन भर समेटने में लगे रहे । सर्द हवाएं चलने के कारण ग्रामीणों ने अलाव का सहारा लिया और गर्म ऊनी कपड़े निकाल कर पहने। वहीं शाम ढलते ही ठंड के कारण गांवों के बाजार सुने हो गए।



