Bhilwara News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर,पंथ संचलन में शामिल हुए विधायक मीणा


गजानंद जोशी जहाजपुर,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वै स्थापना दिवस के अवसर पर जहाजपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित नगर पंथ संचलन नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए संघ की विचारधारा को दर्शाता हुआ एकता एवं अनुशासन के साथ निकला।पंथ संचलन में संघ सेवकों के साथ जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा संघ की वेशभूषा के साथ शामिल हुए।विधायक मीणा ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वै स्थापना दिवस पर नगर के पथ संचलन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर स्वयंसेवकों के अनुशासन,एकता एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन किया।राष्ट्र प्रथम,संगठन सर्वोपरि हे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



