Bhilwara News

युवक ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के चांदगढ़ गांव में रविवार रात को एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही कमरे में आत्महत्या कर ली । घटना के बाद से ही मृतक के परिवार में शोक की लहर है । पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है । बड़लियास थाना दीवान सावल दान ने बताया कि चांदगढ़ निवासी उदयलाल पिता गोदू ओड़ ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को उनका छोटा भाई लक्ष्मण (40) पुत्र गोदू ओड़ अपने कमरे में था । काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने कमरे में देखा तो लक्ष्मण पंखे पर वायर से लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए, परिजनों ने कमरे का तोला तोड़कर परिजनों ने तुरंत लक्ष्मण को संभाला और उसे भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय ले गए । हालांकि, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया । सोमवार सुबह बड़लियास पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है । युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!