BHILWARA

कार से 110 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

कोटड़ी । राजेन्द्र बबलू पोखरना

पुलिस थाना कोटड़ी व जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को 110 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है।

👇 वीडियो देखे 👇

थानाधिकारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि शनिवार सुबह जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली कि एक सियाज कार सवाईपुर से कोटड़ी की ओर तेज गति से आ रही है। सूचना पर कोटड़ी थाना पुलिस व स्पेशल टीम ने पीछा किया। कार को नंदराय रोड पर ग्राम देवरिया व कोटड़ी के बीच घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी में कार से 110 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कार चालक व उसके साथी को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार प्रजापत (29) निवासी गोठियाणा, थाना बोराडा, जिला अजमेर तथा धन्नालाल (23) निवासी सान्दोलिया, थाना अराई, जिला अजमेर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!