BHILWARA

गुरला में सदाशिव महादेव मंदिर में किया सहस्त्र धारा का अभिषेक


गुरला:-(  बद्री लाल माली)

सदा शिव महादेव शिव को रिझाने के लिए शिव भक्त उत्साहित दिख रहे हैं  गुरला सहकारिता समिति के पास सदाशिव महादेव मंदिर पर आज पूर्ण रुद्राभिषेक व सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन हुआ। शस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन शिव भक्तों द्वारा किया गया। राजु माराज ने बताया कि। कृष्ण जन्माष्टमी पर पर शनिवार को सुबह 11 बजे से सहस्त्रधारा अभिषेक व रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चला।इस दौरान पंडित राजु त्रिपाठी के  सानिध्य में  अध्याय का नमक चमक का पाठ, पूर्ण रुद्राभिषेक, भजन कीर्तन, शिव तांडव, शिव महिमन व समस्त देव मंडल पूजन किया। अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर में हुए इस सहस्त्रधारा अभिषेक में शिव भोले के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।  सदा शिव महादेव के महा आरती हुई एवं  प्रशाद वितरण किया गया ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!