BHILWARA

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व परम्परागत तरीके से मनाया


आकोला (रमेश चंद्र डाड )
  स्थानीय कस्बे सहित क्षेत्र के बीगोद में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर मेहनत कर उत्साह एवं उमंग से बच्चों एवं बड़ो ने झांकियां सजाई । महिलाओं एवं पुरुषों ने दिनभर उमस भरी गर्मी में श्रृद्धा एवं आस्था से व्रत उपवास रखें। रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव की महाआरती के बात ब्रत खोले। कस्बे के मुख्य मुख्य मंदिरों के साथ गली मोहल्लों में बच्चों ने भी झांकियां सजाई।भगवान कृष्ण के भजनो की गुंज मंदिरों में रात 12 बजे तक होती रही। मंदिरों में विधुत रोशनी का नजारा आकर्षक रहा। मंदिरों एवं मंदिर मार्ग एवं गली मोहल्लों में लोगों की आवा-जाही मे व्यवस्था बनाएं रखने हेतु पुलिस के जवान मौजूद रहे। हर्ष एवं उल्लास से कृष्ण जन्मोत्सव क्षैत्र में बनाया।जगह जगह बालक कृष्ण ,राधा आदि बन बैठे नन्हे बच्चे मनमोहक लग रहे थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!