BHILWARA

काछोला माहेश्वरी समाज अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न सूरतराम गगरानी बने नए अध्यक्ष, 16 मतों से जीत दर्ज


*विक्रम सिंह @काछोला*

काछोला माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी नवल कुमार दाखेड़ा व सुशील कुमार सोमानी के नेतृत्व मतदान हुआ जहां मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ कुल 80 मतदाताओं में से 78 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।



मतगणना के परिणाम में सूरतराम गगरानी ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए 16 मतों से विजय प्राप्त की और काछोला माहेश्वरी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने।



चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाजजनों ने गगरानी का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा फूलमालाओं से उनका सम्मान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सूरतराम गगरानी ने इस अवसर पर समाज के सभी मतदाताओं का आभार जताया और समाज की प्रगति एवं एकता के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

निवर्तमान अध्यक्ष भेरूलाल( कालूजी)मंत्री
ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी और नवचयनित अध्यक्ष को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!