शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-ईटमारिया ग्राम में मंगलवार के शुभ अवसर पर महाबली अखाड़े के सानिध्य में मारुति नंदन अखाड़े का भव्य शुभारंभ हुआ ,हिंदू जागरण मंच के तहसील संयोजक मोहन जी गाडरी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम प्रारंभ किया, इस शुभ अवसर पर महाबली अखाड़ा सरदार नगर के पहलवान मुकेश कुमावत ओर भामाशाह पुष्पराज समदानी ने रिबन काट कर अखाड़े का उद्घाटन किया। मुकेश कुमावत ने अखाड़े के बारे में जानकारी दी और प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सुरेश भाट ने बजरंग बली के जीवन के बारे में बताया। इस शुभ अवसर पर सोमनाथ गौशाला प्रमुख रामपाल कुमाऊ , नारायण शर्मा ,कैलाश कुमावत पहलवान, प्रकाश कुमावत पहलवान,गणपत पहलवान, कैलाश जाट,किशन गौ सेवक, राहुल गौ सेवक,राव गौ सेवक, रामलाल शर्मा,कालु बैरवा,मांगीलाल गाडरी, सुरेश माली,विनोद शर्मा, भोजराज गाडरी, सुरेश गाडरी, मोती लाल शर्मा,महेंद्र गाडरी, धनराज भाट, सुरेश शर्मा, शंकर सेन, चेतन गाडरी व समस्त भक्तगण मौजूद रहे।
