BHILWARA

जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व सम्पन्न, शोभायात्रा और कलशाभिषेक के साथ हुआ समापन


सलावटिया (विकास जैन)।
चाँदजी की खेड़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को पर्युषण महापर्व का समापन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ हुआ। प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और पूजा-अर्चना की गई। शांतिधारा का सौभाग्य हीरालाल, सुरेशचंद, मनोजकुमार व अयांश कुमार पाटनी परिवार को मिला। इस अवसर पर सोलाकरण, दशलक्षण सहित विविध पूजन हुए।



अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में दोपहर दो बजे भगवान की भव्य शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से निकाली गई, जो पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर वार्षिक कलशाभिषेक के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सलावटिया और कास्या के श्रावक-श्राविकाओं सहित बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सायंकाल 48 दीपों की भक्तामर महाआरती, शास्त्र वाचन और क्षमावाणी का आयोजन हुआ। इसमें समाजजनों ने वर्षभर में हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा याचना कर आत्मशुद्धि का संकल्प लिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!