ग्रीन लिटिल बेबी श्रेया कुमावत बनीं मंदसौर, मध्यप्रदेश में ब्रांड एंबेसडर

BHILWARA
Spread the love


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजस्थान की प्रसिद्ध ग्रीन लिटिल बेबी श्रेया कुमावत, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र से देश भर मे लगातार प्रेरणादायी कार्य कर रही हैं, को मध्यप्रदेश के मंदसौर में सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन ने अपने स्थापना दिवस के खास मौके पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ *नन्हे हाथों में पर्यावरण* ” की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।


संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रेया कुमावत द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में उनके योगदान से प्रेरित होकर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अब श्रेया कुमावत बी.आर. फाउंडेशन के साथ मिलकर बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने और हरियाली का संदेश फैलाने का कार्य करेंगी।
संस्था ने उम्मीद जताई है कि श्रेया कुमावत की पहल और नेतृत्व से यह अभियान और भी सशक्त होगा तथा समाज में हरित क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा परिहार (मंदसौर) ने कहा कि “श्रेया कुमावत के अनुभव और उनके पर्यावरण क्षेत्र में किए गए कार्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत साबित होंगे। उनके जुड़ने से हरी-भरी मालवा माटी को संरक्षित रखने के अभियान को और बल मिलेगा।”
संस्था के सभी पदाधिकारियों ने श्रेया कुमावत का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।