BHILWARA

श्री 108 रामचरितमानस पाठ से पूर्व निकाली शोभायात्रा

बिजौलियां (नरेश धाकड़)।परमपूज्य गुरुदेव श्री फलाहारी जी महाराज की पुण्यस्मृति में आश्विन नवरात्रि में सोमवार से जागेश्वर महादेव में आयोजित होने वाले श्री 108 रामचरितमानस पाठ  से पूर्व रविवार को रामायणजी की शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई।श्री चारभुजा मन्दिर से शुरू हो कर शोभायात्रा सदर बाजार,पंचायत चौक,सब्जीमण्डी व तेजाजी चौक होते हुए जागेश्वर महादेव पहुंची।

शोभायात्रा में चांदी के विमान में विराजमान ठाकुरजी व श्रीराम दरबार की झांकी के साथ बैंड पर बज रही धार्मिक भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चारभुजानाथ व गुरुदेव के जयकारे लगाते हुए और महिलाएं सिर पर कलश धारण किए साथ चल रही थी।सोमवार  सुबह 7 बजे से प्रतिदिन  108 पाठक एक साथ श्रीरामचरितमानस के नवाह्न पारायण का पाठ करेंगे और प्रत्येक दोहा-चौपाई पर यज्ञ में आहुतियां प्रदान की जाएगी।दिन में 2 बजे पंडित ओमप्रकाश वैष्णव द्वारा कथा प्रवचन वाचन होंगे। 1 अक्टूबर को पूर्णाहुति होगी उस के बाद पुनः जागेश्वर महादेव मंदिर से चारभुजा मन्दिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!