खजीना में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

BHILWARA
Spread the love

कबड्डी व वॉलीबॉल में खजीना विजेता, अजमेर व नागौर का भी दबदबा
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती खजीना गांव के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में चल रही संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक व वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय 14 वर्ष व 19 वर्ष बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आज समापन हुआ । इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन व एथलेटिक्स खेलों में खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाया । प्रधानाचार्य भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि खजीना गांव के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में रविवार से संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक व वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय 14 व 19 वर्ष छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हुई । समापन समारोह के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे । विशिष्ट अतिथि विभागीय अधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल जांगिड़, पर्यवेक्षक मंजू पुरोहित, पीईईओ आकोला मनीषा पारीक, पीईईओ सवाईपुर डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर, नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, आकोला प्रशासक शिवलाल जाट, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह सहित भामाशाह मौजूद रहे । ग्रामीणों ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया ।

14 वर्ष वर्ग के कबड्डी में मेवदा कला, अजमेर प्रथम व मेजबान खजीना द्वितीय ।  खो-खो में ताऊसर, नागौर प्रथम व किरावल, टोंक द्वितीय । बेडमिंटन में मेवदा कला अजमेर प्रथम व रियाबड़ी, नागौर द्वितीय स्थान पर रही । 19 वर्ष वर्ग के कबड्डी में मेजबान खजीना प्रथम व मेहरू कला, अजमेर द्वितीय । खो-खो में मोगास, नागौर प्रथम व पूनियों की ढाणी चूंटीसरा, नागौर द्वितीय । वॉलीबॉल में मेजबान खजीना प्रथम व  गागुड़ा, नागौर द्वितीय । बेडमिंटन में ताऊसर, नागौर प्रथम व गलोद, टोंक द्वितीय स्थान पर रही ।
एथलेटिक्स 14 वर्ष में दौड़ 100 मीटर में अजंता कुमारी जाट मेवदा कला अजमेर व नव्या कंवर शक्तावत दल सिंह जी का खेड़ा । 200 मीटर में कुसुम सांखला ताऊसर नागौर व पायल खंगार कलमण्डा टोंक । 400 मीटर में अनुष्का शर्मा किरावल टोंक व पूजा सैनी रियाबड़ी नागौर । 600 मीटर में सोनिका देवी माण्डल देवा नागौर व सुहाना ताऊसर नागौर । लंबी कूद में कुसुम सांखला ताऊसर नागौर व अजंता कुमारी जाट मेवदा कला अजमेर । ऊंची कूद कविता सैनी किशनगढ़ अजमेर व रितिका बेरवा किरावल टोंक । तस्करी में आराध्या सोनी मेवदा कला अजमेर व रितिका बेरवा किरावल टोंक । 4×100 रिले में सुहाना, खुशबू, गुंजन सांखला, गुंजन ताऊसर नागौर व अनुष्का भाटी, सोनिका देवी, वंशिका टांडी मेघना कंवर माण्डल देवा नागौर विजय हुई । एथलेटिक्स 19 वर्ष में दौड़ 100 मीटर में निकिता सैसड़ा, नागौर प्रथम व नीतू ताऊसर नागौर द्वितीय स्थान पर रही । 200 मीटर में निकिता सैसडा नागौर व निरमा पूनियों की ढाणी चूटीसरा नागौर, 400 मीटर में अनामिका मोगास नागौर व निकिता पूनिया पूनियों की ढाणी चूंटीसरा नागौर, 800 मीटर में भावना चूंटीसरा नागौर व प्रेरणा कंवर मोगास नागौर, 1500 मीटर में निकिता पूनिया चूंटीसरा नागौर व कोमल कुमावत सांगरिया भीलवाड़ा, 3000 मीटर में भावना चूंटीसरा नागौर व अंजलि आरटिया सांगरिया भीलवाड़ा, 3 किमी. वॉक में खुशी जाट मेजबान खजीना व निकिता सैसड़ा नागौर, 4×100 रिल में निकिता पूनिया, पिंकी, भावना, निरमा  चूंटीसरा नागौर व अनुसिया, जिज्ञासा, नीतू, भगवती ताऊसर नागौर, 4×400 रिले में निशा डूडी, प्रेरणा कंवर, अनामिका, राधिका कंवर मोगास नागौर व अनुसिया, कविता, नीतू, सपना ताऊसर नागौर, लंबी कूद में निरमा चूंटीसर नागौर व पिंकी चूंटीसरा नागौर । ऊंची कूद डिंपल मोगास नागौर व भूमि इन्दोरा किशनगढ़ अजमेर । त्रिपद में खुशबू कुमारी मीणा सावर अजमेर व अर्पिता कुमावत सांगरिया भीलवाड़ा । गोला फेंक में दीपिका कुमावत छाजुओं का खेड़ा भीलवाड़ा व अंजलि कुमावत सांगरिया भीलवाड़ा । तश्तरी में सुनिता गागुड़ा नागौर व सपना ताऊसर नागौर विजेता रही ।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता 14 वर्ष में संस्कृत शब्द अंत्याक्षरी किस्मत कंवर, वर्षा गोस्वामी सांखला भीलवाड़ा व  अनुष्का शर्मा, राधिका शर्मा किरावल टोंक । हिंदी अत्याक्षरी कोमल कुमारी गुर्जर, वर्षा गोस्वामी सांखड़ा भीलवाड़ा व सोनिका देवी, सोनू कंवर राठौड़ माण्डल देवा नागौर । संस्कृत वाद विवाद पक्ष में अंजलि गुर्जर कलमण्डा टोंक व कोमल धाकड़ पारोली भीलवाड़ा । संस्कृत वाद विवाद विपक्ष में संजू कुमारी भील पारोली भीलवाड़ा व अनुष्का शर्मा किरावल टोंक । हिंदी वाद विवाद पक्ष में वंशिका टांडी माण्डल देवा नागौर व दिव्यांशी शर्मा किरावल टोंक । हिंदी वाद विवाद विपक्ष में सोनिका देवी माण्डल देवा नागौर व अवनी जोशी मेजबान खजीना भीलवाड़ा । निबंध संस्कृत में रितिका मीणा कलमण्डा टोंक व अनुष्का शर्मा मेजबान खजीना भीलवाड़ा । निबंध हिंदी में किरण चौधरी कलमण्डा टोंक व तन्नु चौधरी चौसला टोंक । निबंध अंग्रेजी में मीनाक्षी रेगर सागरिया भीलवाड़ा व जाह्नवी मीणा कलमण्डा टोंक । 19 वर्ष में संस्कृत सूत्र अंत्याक्षरी में अंजलि कंवर चौहान, सफीना शाह हमीरगढ़ भीलवाड़ा व संस्कृति बोहरा, आशु बैरवा किशनगढ़ अजमेर । संस्कृत श्लोक अंत्याक्षरी में संस्कृति बोहरा, आशु बैरवा किशनगढ़ अजमेर व राधिका लक्षकार, मीनाक्षी कंवर गुर्जर सावर अजमेर । हिंदी अंत्याक्षरी अर्पिता कुमावत, कोमल कुमावत सांगरिया भीलवाड़ा व खुशी जाट, प्रिया जाट मेजबान खजीना । संस्कृत वाद विवाद पक्ष सोफिया गलोद टोंक व आशु बेरवा किशनगढ़ अजमेर ।  संस्कृत वाद विवाद विपक्ष में प्रियांशी सेन किशनगढ़ अजमेर व प्रिया जाट मेजबान खजीना । हिंदी वाद विवाद पक्ष खुशी जाट मेजबान खजीना व निशा रावत प्रताप नगर अजमेर । हिंदी वाद विवाद विपक्ष रीना प्रजापत हमीरगढ़ भीलवाड़ा व मनीष जाट मेजबान खजीना । अंग्रेजी वाद-विवाद पक्ष में अर्पिता कुमावत सांगरिया भीलवाड़ा व अंजली शर्मा किशनगढ़ अजमेर ।

अंग्रेजी वाद विवाद विपक्ष आकांक्षा बैरवा सांगरिया भीलवाड़ा व अन्नु कुमारी जाट मेजबान खजीना । निबंध संस्कृत में रीना प्रजापत हमीरगढ़ भीलवाड़ा व ज्योति कुमावत सांगरिया भीलवाड़ा । निबंध हिंदी में नीरू कुमावत सांगरिया भीलवाड़ा व कल्पना गुर्जर खजूरी भीलवाड़ा । निबंध अंग्रेजी में लक्ष्मी कीर सांगरिया भीलवाड़ा व संस्कृति बोहरा किशनगढ़ अजमेर विजेता रही । सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । विभागीय अधिकारी कृष्ण गोपाल जांगिड़ ने समापन की घोषणा की । इसके बाद ध्वज को उतारा गया । मंच का संचालन भगवती लाल शर्मा के द्वारा किया गया । मुख्य निर्णायक गोविंद कलवार सहित सभी निर्णायकों व टीम प्रभारी को पारितोषिक देकर सम्मानित किया ।।

भारी मन से किया बेटियों को विदा
खजीना गांव में आयोजित संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंची बालिकाओं का ग्रामीणों के प्रति गहरा लगा हो गया, बालिकाओं को जिस भी घर में ठहराया, उसे घर को अपना घर समझ कर रही, वहां उनके लिए कोई रोक-टोक नहीं थी, अपने परिजनों को छोड़कर यहां खेलने आई बालिकाओं को ग्रामीण महिलाओं ने खूब लाड़ प्यार किया और आज जब जाने का समय आया तो दुखी मन से विदाई दी, वही विद्यालय से मुख्य चौराहे तक डीजे के साथ विदाई दी गई ।

किसी ने गिफ्ट किसी ने पैसे दिए
प्रतियोगिता में 6 जिलों की 40 टीमों के 501 खिलाड़ियों ने भाग लिया, इन टीमों को गांव के अलग-अलग घरों में ठहराया गया, 5 दिन तक गांव के घरों में रही बालिकाएं जब आज अपने घर जाने लगी तो, जिस भी घर में ठहरी उसे घर की महिलाओं ने अपनी बेटी मानकर उन बालिकाओं को आशीर्वाद स्वरुप कुछ ना कुछ दिया, किसी ने अपने की पानी की बोतल तो किसी ने गिफ्ट तो किसी ने पैसे दिए, जिसे पाकर बालिकाओं का मन गदगद हो गया और वह दुखी मन से यहां से अपने घर के लिए रवाना हुई । टीम के साथ पहुंचे टीम प्रभारियों ने बताया कि इस तरह की व्यवस्थाएं इस तरह का ग्रामीणों का व्यवहार और सहयोग हमने कहीं नहीं देखा, यहां हमें अपना सा महसूस हुआ ।।